गुरुवार, 14 अगस्त 2008

राजस्थान में भारी

जयपुर 14 अगस्त .ंभाषा.ं राजस्थान में 24 घण्टों के दौरान अलवर झुंझुनू सीकर जोधपुर बीकानेर और बाडमेर जिलों में मूसलाधार वर्षा हुई। इस दौरान मानसून जयपुर अजमेर और उदयपुर संभाग में सक्रिय रहा। कोटा बीकानेर और जोधपुर संभागों के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अगले 24 घण्टों के मौसम के बारे में अनुमान है कि जयपुर अजमेर कोटा और उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर तथा जोधपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर वर्षा अथवा गरज के साथ बौछारे पडेंगी।